फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस टीम ने छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, मेडिकल कराते हुए की गई अग्रिम विधिक कार्रवाई
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा थाना उत्तर पर पंजीकृत छेड़छाड़ संबंधित पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अमन खाँ पुत्र जलाल खाँ निवासी अमीराबाद थाना मनिहारी जिला कटियार राज्य बिहार हाल पता राजेश पार्षद के मकान में किराये में ममता नगर थाना उत्तर को शनिवार दोपहर चार बजे करीबन को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।