फिरोज़ाबाद: गांव खंजापुर के समीप तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर गड्डे में पलटी, 2 युवक हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव खंजापुर के समीप तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। तेज रफ़्तार बाइक बेकाबू होकर गड्डे में पलट गयी है। हादसे में बाइक सवार आकाश और शिवा नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हुये है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदत से घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बाइक सवार बाजार से गांव बिलहना जा रहे थे।