बालाघाट: कलेक्ट्रेट में समय-सीमा बैठक आयोजित, लंबित मामलों की हुई गहन समीक्षा
कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में समय-सीमा की बैठक सोमवार लगभग दोपहर 12 बजे आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करना और उनके शीघ्र निराकरण के लिए दिशा तय करना था। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागवार लंबित मामलों की जानकारी ली और कार्यों में हो रही देरी पर नाराज़गी भी