गुमला: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गुमला इकाई को मिला नया नेतृत्व, गोपाल कुमार बने जिलाध्यक्ष
Gumla, Gumla | May 24, 2026 राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड की गुमला जिला इकाई की बहुप्रतीक्षित आमसभा रविवार को शहर के नीलेश कॉम्प्लेक्स भवन के सभागार में आयोजित की गई। सभा में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से गोपाल कुमार को गुमला जिला अध्यक्ष चुना गया।