बेलागंज: चमकी बुखार व लू से बचाव के लिए बेलागंज में प्रशिक्षण
Belaganj, Gaya | Apr 9, 2026 बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका एवं शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें चमकी बुखार (AES) और लू से बचाव के उपाय बताए गए। जिले से पहुंचे डॉक्टर पंकज कुमार ने लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया और समय पर उपचार की अहमियत समझाई।