बहराइच: गलकोटिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी
गलकोटिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। बाइक सवार दोनों व्यक्ति तिलक समारोह में जा रहे थे, तभी सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बहराइच अस्पताल पहुंचने पर घायलों का इलाज किया जा रहा है।