बहराइच: बहराइच मेडिकल कॉलेज में बनाए जा रहे पांच आयुष्मान वार्ड, कुल 30 बेड होंगे
मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड धारकों को जल्दी बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए 30 बेड के पांच वातानुकूलित आयुष्मान वार्ड बनाने की कवायद चल रही है। हर वार्ड में छह बेड होंगे। इन वार्डो में आधुनिक उपकरणों के साथ इलाज का पूरा इंतजाम होगा। इन वार्डो में इसी माह मरीजों को भर्ती करके मुफ्त इलाज शुरू करने की तैयारी चल रही है।