बहराइच: बशीरगंज इलाके में घर में हुई चोरी के मामले में मुक़दमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बशीरगंज निवासी नानपारा सीओ के फालोवर परिवार समेत जम्मू माता वैष्णो देवी के दर्शन को गए थे। यहां मकान में नकदी समेत लाख की चोरी हो गई। शुक्रवार को घर पहुंचे लोगों को जानकारी हुई तो पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार को जानकारी देते हुए कोतवाली नगर के प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।