बहराइच: मेडिकल कॉलेज में कैंसर जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन,अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक
कैंसर के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. इसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज परिसर में में विभिन्न स्तरों पर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को जानकारी देते हुए सीएमएस द्वारा बताया गया की। जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके।