दतिया नगर: सपा पहाड़ के युवक से UPI द्वारा ₹190000 की ठगी, कोतवाली में मामला दर्ज
दतिया नगर की सपा पहाड़ निवासी एक युवक के साथ फोन पर एवं गूगल पे के माध्यम से 190000 रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अली हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद 34 वर्ष निवासी सपा पहाड़ दतिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज किया है । कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.