सदर: काशी में मां गंगा में प्रवाहित हुआ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव स्व. सूरज हेगड़े का अस्थि कलश
Sadar, Varanasi | Jun 26, 2026 वाराणसी। Indian National Congress के राष्ट्रीय सचिव रहे स्व. सूरज हेगड़े का अस्थि कलश शुक्रवार को काशी में वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधि-विधान के बीच मां गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और परिजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।