बाढ़: बाढ़ में घरेलू LPG गैस की कमी नहीं, उपभोक्ताओं से घबराने की अपील की गई
Barh, Patna | Mar 11, 2026 गैस को लेकर लोगों के बीच मची मारामारी के बीच बाढ़ में फिलहाल घरेलू एलपीजी गैस की कोई बड़ी कमी नहीं है। स्थानीय गैस एजेंसी के कर्मियों ने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने की अपील की है। गैस गोदाम इंचार्ज दीपक कुमार सिंह ने बुधवार को लगभग 11 बजे बताया कि हर दिन गैस की आपूर्ति हो रही है और जो उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं, उन्हें गैस की होम डिलीवरी की जा रही है।