जौनपुर: फर्जी मुठभेड़ के आरोप में 23 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, अदालत ने रिपोर्ट मांगी
जौनपुर। चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी रवि यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत का मामला अब अदालत पहुंच गया है। रवि यादव की मां अमरावती देवी ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए एसओजी प्रभारी, तीन थाना प्रभारियों समेत 23 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सौरभ कुमार श्रीवास्तव की अदालत न