हनुमानगढ़: नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना जारी, 21 सितंबर को होगा मतदान, निर्दलीय विधायक के खेमे से सभापति के नाम पर
नगर निकाय चुनाव में पार्षदों के परिणाम घोषित होने के बाद अब नगर परिषद और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही निकायों में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।