सतबरवा: ट्रेनिंग कॉलेज सतबरवा के बागवानी में 12 अप्रैल को हिंदू सम्मेलन का आयोजन, तैयारियां ज़ोरों पर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन ट्रेनिंग कॉलेज सतबरवा स्थित बागवानी परिसर में 12 अप्रैल को होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। सतबरवा प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायत प्रभारी एवं अध्यक्षों के माध्यम से गांव-गांव में बैठक की जा रही है।