खगड़िया: ठेरवा पार के समीप शराबी बाइक चालक गिरकर हुआ जख्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ठेरवा पार के समीप एनएच 107 पर एक बाइक सवार का संतुलन खोने से गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार की पहचान मधेपुरा निवासी सिकंदर शर्मा के पुत्र संजय कुमार शर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बाइक सवार बाइक पर सवार होकर झौआ दियारा से अपने घर मधेपुरा जा रहा था। जहाँ ठेरवा पार के समीप बाइक का संतुलन खो जाने से गिरकर घायल हो गया।