खगड़िया: बछौता से वृद्धा लापता, पुलिस ने जारी किया फोटो
मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव की नासिर आलम की पत्नी हस्सो खातून अपने घर से लापता है। मोरकाही थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी ने लापता वृद्धा की तस्वीर को विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिससे वृद्धा की पहचान हो सके। बताया जा रहा है कि इनका दिमागी संतुलन ठीक नहंी है। इधर लापता वृद्धा के परिजन उनके तलाश में लगातार प्रयास कर रहे हैं।