महाराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर 10 किलो चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को सोनौली पुलिस व SSB ने किया गिरफ्तार, ASP आतिश ने दी जानकारी
गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 10 किलो चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।