समस्तीपुर: सदर एसडीओ के कोर्ट में भरण-पोषण के 18 मामलों की सुनवाई, 5 का मौके पर निष्पादन
अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में भरण-पोषण से संबंधित कुल 18 मामलों की सुनवाई आयोजित की गई। इस सुनवाई के दौरान 5 मामलों को मौके पर ही निष्पादित कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षकारों को त्वरित न्याय मिला। शेष 13 मामलों के लिए अगले नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी सुनवाई में इनका भी समयबद्ध निपटारा सुनिश्चि