गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से मिली फर्जी नम्बर प्लेट व चोरी की मोटरसाइकिल
थाना लोनी पुलिस टीम ने वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अफसार नाम के 1 शातिर अभियुक्त को बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चौकी क्षेत्र कस्बा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।