गाज़ियाबाद: ट्रांस हिण्डन जोन के सभी थानों और सर्विलांस टीम ने खोए हुए 23 लाख के 118 मोबाइल फोन किए बरामद
गाजियाबाद की ट्रांस हिंडन जोन व सर्विलांस टीम की ओर से मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे अलग- अलग इलाकों से खोए हुए लोगों के 118 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम ने अनुसार, बरामद हुए सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपए है।