गाज़ियाबाद: मसूरी बस स्टैंड के पास बस की टक्कर में दो लोगों की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
मसूरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर स्थित मसूरी बस स्टैंड के पास एक बस ने बुधवार दोपहर 1 बजे आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया। हादसा में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची मसूरी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मद्दत से रेस्क्यू चलाया और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।