गाज़ियाबाद: ट्रोनिका सिटी पुलिस और औषधि निरीक्षक टीम ने छापेमारी कर अवैध कफ सिरप के 273 गत्ते किए बरामद, 1 अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस व औषधि निरीक्षक की टीम ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम इलायचीपुर में एचडीएफसी बैंक के निकट स्थित एक गोदाम में छापेमारी करके बिना लाईसेन्स के भण्डारित अवैध औषधि खासी के COUGH SYRUP के कुल 273 गत्ते बरामद किए। बरामद हुए गत्तों में कुल 40926 शीशियाँ बरामद की गई।