मसूदा: मसूदा SDM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरवा का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत
Masuda, Ajmer | Jun 2, 2026 मसूदा उपखंड अधिकारी दीपशिखा ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरवा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ओपीडी,दवा वितरण केंद्र,प्रसव कक्ष,वार्ड,टीकाकरण कक्ष एवं शौचालय आदि की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने उपस्थिति पंजिका,दवा स्टॉक रजिस्टर एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।