शिवपुरी नगर: शिवपुरी बस स्टैंड पर दिनदहाड़े स्मैकची ने यात्री की जेब से 2 हजार चुराए, भीड़ ने दौड़ाकर की पिटाई
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर शनिवार की दोपहर 1 बजे उस वक्त अफरा-तफरी और रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब एक युवक बस से उतर रहे एक सीधे-साधे यात्री की जेब से दो हजार रुपए निकालकर रफूचक्कर होने लगा। लाल रंग की बुशर्ट पहने इस शातिर चोर ने पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दिया और दौड़ लगा दी। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था