उचकागांव: सीओ के विदाई समारोह में भावुक हुए कर्मी, मीरगंज नगर परिषद के उप सभापति ने की सीओ विकेश कुमार की जमकर सराहना
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को अंचल अधिकारी (सीओ) विकेश कुमार के स्थानांतरण होने पर एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड और अंचल प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी और उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित मीरगंज नगर परिषद के उप सभापत