मोतिहारी: रघुनाथपुर में चोरों ने चार मिनट में एटीएम काटकर 36.37 लाख रुपये की चोरी की, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर में अज्ञात चोरों ने एक एटीएम मशीन काटकर पैसे की चोरी कर लिया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों का बोरे में पैसा लेकर जाते दिखाया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस की तरफ से कार्रवाई तेज कर दी गई है। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।