फतुहा: कोल्हर गांव के डीह से चोरों ने दो भैंस चुराईं
Fatwah, Patna | Dec 22, 2025 फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव के डीह पर से चोरों ने दो भैंस की चोरी कर लिया है। चोरों ने इस घटना का अंजाम रविवार की देर रात्रि में दिया है। भैंस मालिक दलिन्द्र पासवान ने फतुहा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत में बताया है कि दलान में बंधा भैंस को चोरों ने चोरी कर लिया है। शिकायत के आलोक में थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।