कामां: कामां की रामनगर कॉलोनी में झूलते बिजली के तार, हादसे का खतरा बढ़ा
कामां में बिजली के झूलते तार लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। दो विद्युत पोलों के बीच अधिक दूरी होने के कारण तार काफी नीचे तक लटक गए हैं,जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।विद्युत विभाग से जल्द सर्वे कर अतिरिक्त पोल लगाने और झूलते तारों को ऊंचा करने की सोमवार शाम 4 बजे मांग की है,ताकि किसी संभावित हादसे से पहले स्थिति को सुधरा जा सके।