चकिया: चुप्पेपुर मोड़ के पास रफ्तार का कहर, एक व्यक्ति की मौत, मासूम सहित चार लोग घायल
चकिया के चुप्पेपुर मोड़ के पास सोमवार दोपहर 12 बजे सीएनजी ऑटो ओवरटेक करते समय पलटकर पिकअप से टकरा गई। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि मासूम सहित 06 लोग घायल हो गए।घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से 6 वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।