कोडरमा: जेएलकेएम ने सदर अस्पताल, कोडरमा में ब्लड बैंक बहाल करने के लिए एक दिवसीय धरना आयोजित किया
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से मंगलवार को 12 बजे से सदर अस्पताल कोडरमा परिसर में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े ब्लड बैंक को अविलंब चालू करने की मांग उठाई।