आनंदपुरी: आनंदपुरी ब्लॉक में विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण का संदेश, 136 गांवों में हुआ जन जागरण
विश्व जल दिवस 22मार्च को ब्लॉक आनंदपुरी क्षेत्र के 136 गांवों के12,638 परिवारों द्वारा बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कृषि एवं आदिवासी स्वराज संगठनों के नेतृत्व में ग्राम स्वराज समूह, सक्षम समूह और बाल स्वराज समूह के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए एक-दूसरे का सहयोग किया।