बिजनौर: बिजनौर में रावली रोड स्थित गांव रहीमपुर के पास सड़क किनारे मिला विशालकाय अजगर सांप सड़क पर लगा जाम
Bijnor, Bijnor | Sep 22, 2024 बिजनौर में देर रात रावली रोड स्थित गांव रहीमपुर के नजदीक सड़क किनारे एक विशालकाय अजगर सांप मिलने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। अजगर सांप को देखने वालों की सड़क पर भारी भीड़ लग गई। और जाम की स्थिति पैदा हो गई। राहगीरों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी लेकिन वन विभाग की टीम के आने से पहले ही अजगर सांप जंगल की ओर चला गया।