रायबरेली: जलनिगम की हीलाहवाली के कारण इंदिरा नगर पावर हाउस जाने वाली सड़क जलमग्न, 15,000 की आबादी को नहीं मिला पानी
17 जनवरी 2025 समय 11बजे इंदिरा नगर पावर हाउस को जाने वाली मुख्य सड़क में सीवर लाइन डालने के लिए की जा रहे खुदाई से मेन वाटर पाइप लाइन हुई ध्वस्त।आधे इंदिरा नगर नेहरू नगर और आवास विकास कॉलोनी की करीब15000आबादी बुधवार शाम से पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज।अधिकांश इंडिया मार्का हैंडपंप वाटर लेवल से कम बोरिंग किए जाने से बंद कर चुके हैं पानी देना।