रायबरेली: दुसौती चौराहे के पास अयोध्या राजमार्ग पर घने कोहरे के चलते दो ओवरलोड गिट्टी लदे डंफर आपस में टकराए, टला बड़ा हादसा
सदर तहसील के अंतर्गत ब्लॉक,अमावां के मिल एरिया व, महाराजगंज थाना के बीच पड़ने वाले,अयोध्या राजमार्ग के दुसौती चौराहे पर गिट्टी लदे,ओवरलोड दो डंफर अनियंत्रित होकर टकरा गए,जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वहीं घटना में ,चालक व परिचालक बाल बाल बच गए,स्थानीय निवासी अजय ने बताया कि घटना की वजह से,आवागमन बाधित हो गया है।मामले की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई ।