रायबरेली: इकछनिया गांव में बुजुर्ग की हत्या का रायबरेली पुलिस ने एक ही दिन में किया खुलासा, एसपी ने दी घटनाक्रम की जानकारी
आज दिनांक 16 जनवरी बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे एक बुजुर्ग की थाना क्षेत्र भदोखर में हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। बुजुर्ग की हत्या उसके बड़े पुत्र के द्वारा ही की गई है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी रायबरेली एसपी संजीव कुमार सिन्हा के द्वारा शाम 5:00 बजे दी गई है।