रायबरेली: इकछनिया गांव में पिता की निर्मम हत्या करने वाले बेटे को भदोखर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ASP ने किया घटना का खुलासा
भदोखर थानाक्षेत्र के,इकछनिया गांव में,60 वर्षीय बुजुर्ग पिता की हत्या करने वाले,आरोपी बड़े बेटे को,पुलिस ने थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।गुरुवार को अपर ASP संजीव सिंह ने घटना का,खुलासा करते हुए बताया कि, सर्विलांस टीम द्वारा की गई,जांच में बड़े बेटे द्वारा ही हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।जिस पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।