गाज़ियाबाद: सिहानी गेट पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए एक महिला और एक पुरुष को दौलतपुरा से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद में प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की मौत का षड्यंत्र रच दिया। थाना सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी पत्नी राधा और उसके प्रेमी राजेश गुप्ता क़ो गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त कैंटर और मृतक मनोज का मोबाइल, पैन कार्ड, डीएल, आधार कार्ड, पर्स व आला क़त्ल रस्सी भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।