गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बुधवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम व गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर मोटर साइकिल चोरी करने वाले 20 वर्षीय आदिल खान नाम के एक शातिर अभियुक्त को प्रहलादगढी रेड लाईट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद की गई है।