गाज़ियाबाद: गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग, फ्लैट में रखा काफी घरेलू सामान जलकर हुआ खाक
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में बुधवार सुबह एक फ्लैट में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूसरे फ्लैट तक भी पहुंच गई। सोसाइटी के लोगों और फायर फाइटर्स ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और कई फ्लैट चपेट में आने से बचा लिए। इस अग्निकांड में एक फ्लैट में रखा काफी घरेलू सामान जल गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।