गाज़ियाबाद: वैशाली में लीला अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
वैशाली इलाके में लीला अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बुधवार को आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया है और आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई।