गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम में जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसाइटी के एक फ्लैट में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
इंदिरापुरम में जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसाइटी के एक फ्लैट में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल की टीम को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया है। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है।