डुमरांव: 30 तारीख से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण डुमरांव के सभी वार्डो में पसरा सैकड़ों टन कूड़ा, सफाई व्यवस्था बाधित
Dumraon, Buxar | Aug 3, 2026 सफाईकर्मियों की हड़ताल के बाद डुमरांव शहर में कूड़ा पसरा हुआ है। सैकड़ों टन कूड़ा रोड पर पसरे होने के कारण नगरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। तीन सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया है जिसमें आउटसोर्सिंग व्यवस्था को हटाने सहित अन्य कई मांगे प्रमुख है। सफाईकर्मियों का कहना है कि उनका बकाया पैसा भी उन्हें वापस दिया जाए