नानपारा: नानपारा चीनी मिल में तीन दिवसीय कृषक शिविर का समापन, जनकल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी
श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल, नानपारा में आयोजित तीन दिवसीय कृषक जागरूकता शिविर का समापन हो गया है। इस शिविर का उद्देश्य गन्ना उत्पादक किसानों और उनके परिवारों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न बीमा, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना था। समापन समारोह में इंडियन बैंक के प्रतिनिधि राधे श्याम ने किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं विस्तृत जानकारी दी