फुलवरिया: फुलवरिया में प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव हेतु फिर बढ़ी सरगर्मी,उच्च न्यायालय से याचिका खारिज होने के बाद जल्द होगा चुनाव
फुलवरिया में प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव को लेकर फिर से सर गर्मी बढ़ गई है। जल्द ही तिथि निर्धारित कर चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने की तैयारी चल रही है। चुकी, उच्च न्यायालय पटना द्वारा याचिकाकर्ता के याचिका को खारिज कर दिया गया है। बता दें की प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध याचिका दायर हुई थी।