फुलवरिया: फुलवरिया में लोकसभा चुनाव के ममद्देनजर पुलिस ने बाजारों व गांव में किया फ्लैग मार्च, अवैध शराब के विरुद्ध की छापेमारी
थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों व गांवों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी भी की गई। वहीं, बाजार वासीयो व ग्रामीणों से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई। भय मुक्त वातावरण में मतदान हो इसके लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है।