भोरे: भोरे में जीविका दीदियों का दो दिवसीय पंजीकरण व लेखा प्रशिक्षण हुआ संपन्न,48 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
भोरे प्रखंड में जीविका दीदियों का दो दिवसीय पंजीकरण एवं लेखा अनुपालन प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। जीविका के परियोजना प्रबंधक जयप्रकाश सिंह ने अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीविका दीदियों में जागरूकता के अलावा संकुल संघों का पंजीकरण तथा पंजीकरण अधिनियम की सही सही जानकारी भी मुहैया कराना है। 48 प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।