किशनगंज: खैराई में चक्रवाती तूफान का कहर, बिजली का पोल और ट्रांसफार्मर गिरे, बड़ा हादसा टला
खैराई गांव में भीषण चक्रवाती तूफान और तेज आंधी के कारण बिजली का पोल और भारी विद्युत ढांचा अचानक धराशायी हो गया। तूफान का वेग इतना खतरनाक था कि पोल पर लगा भारी-भरकम ट्रांसफार्मर भी उखड़कर जमीन पर आ गिरा। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हाई-टेंशन बिजली के तार बिखर गए और चारों तरफ मलबे का ढेर लग गया।गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था।