रावतसर: हनुमानगढ़ स्थापनादिवस पर विद्यार्थियों ने बनाई मानव आकृति, विद्यालय परिसर जय हनुमानगढ़ और जय जय राजस्थान के नारों से गूंज उठा
हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष पर शनिवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर में विद्यार्थियों ने अनुशासन में एक जुटता का परिचय देते हुए प्रांगण में हनुमानगढ़ शब्द की आकर्षक मानव आकृति बनाई इस अवसर पर विद्यार्थियों को जिले के गौरवशाली इतिहास सांस्कृतिक विरासत व विकास यात्रा की जानकारी दी गई इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यदेव राठौर रहे मौजूद