बालोद: जीवनदीप समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, पानी की समस्या होगी दूर
Balod, Balod | Apr 9, 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय में जीवनदीप समिति कार्यकारिणी सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. के. श्रीमाली ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जिला चिकित्सालय की प्रगति विवरण प्रस्तुत करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं क